करंट की चपेट में युवक की मौत, बचाने पहुंची पत्नी भी झुलसी

करंट की चपेट में युवक की मौत, बचाने पहुंची पत्नी भी झुलसी

संवाददाता बृजेंद्र शर्मा

प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र के फूलपुर मौरी ग्राम सभा के धुंधरकीपुर गांव में रविवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक और एक सांड़ की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, आवारा पशुओं को रोकने के लिए छप्पर के चारों ओर विद्युत तार लगाया गया था। इसी दौरान सांड़ तार की चपेट में आ गया। उसे बचाने पहुंचे शिव बहादुर सरोज पुत्र माधव सरोज भी करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पति को करंट की चपेट में देखकर उनकी पत्नी प्रिया देवी भी बचाने के लिए पहुंचीं, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गईं। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा पांच नाबालिग बच्चे हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें