80 वे स्वतंत्रता दिवस पर गाजियाबाद पुलिस की अनूठी पहल, गरीब एवं मजदूर बस्तियों में पहुंचकर बांटीं मिठाइयां,पुलिस ने कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर









गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गाजियाबाद पुलिस ने कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ के निर्देशों के अनुपालन में 15 अगस्त 2026 को कमिश्नरेट गाजियाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गरीब और मजदूर बस्तियों का भ्रमण कर वहां रहने वाले लोगों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।
इस विशेष सामाजिक पहल के तहत सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी तथा मिशन शक्ति केंद्र की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित गरीब एवं श्रमिक बस्तियों में पहुंचकर दैनिक वेतनभोगी मजदूरों, रिक्शा चालकों, सिक्योरिटी गार्ड्स, बुजुर्गों और छोटे बच्चों से मुलाकात की। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से आत्मीयता के साथ संवाद किया और उन्हें देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।बच्चों और श्रमिकों के साथ बांटीं स्वतंत्रता दिवस की खुशियां,पुलिस टीमों ने बस्तियों में रहने वाले बच्चों, मजदूरों और बुजुर्गों के बीच मिठाइयों का वितरण किया। पुलिस अधिकारियों को अपने बीच देखकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें देश की आजादी के संघर्ष, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और राष्ट्रीय पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी।(इस दौरान बच्चों को यह भी बताया गया की) स्वतंत्रता केवल अधिकारों का नाम नहीं है, बल्कि देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझना और उनका पालन करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।(पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा )बस्तियों में पहुंचे थाना प्रभारियों और अन्य पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को जाना। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।
पुलिस टीमों ने क्षेत्रवासियों से समाज में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस और जनता के बीच मजबूत हुआ विश्वास स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस की इस संवेदनशील पहल से बस्ती में रहने वाले लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की इस पहल की जमकर सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।लोगों का कहना था कि आमतौर पर पुलिस को कानून-व्यवस्था से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इस तरह पुलिसकर्मियों का गरीब और मजदूर परिवारों के बीच पहुंचना तथा उनके साथ राष्ट्रीय पर्व मनाना पुलिस के मानवीय और संवेदनशील पक्ष को सामने लाता है।
अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचा राष्ट्रीय पर्व का उत्सव,गाजियाबाद पुलिस की इस पहल का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े नागरिकों को भी राष्ट्रीय पर्व की खुशियों में सहभागी बनाना रहा। साथ ही इस पहल के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच मैत्रीपूर्ण, विश्वासपूर्ण एवं सुरक्षात्मक संबंधों को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व केवल सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इन पर्वों की वास्तविक भावना तभी साकार होती है ।
जब समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खुशियां साझा की जाएं। गरीब, मजदूर, दैनिक वेतनभोगी और जरूरतमंद परिवार भी देश की तरक्की और लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण हिस्से हैं।गाजियाबाद पुलिस की इस पहल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “पुलिस आपके साथ है” का भरोसा मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और जनसहभागिता का संदेश भी दिया। इस दौरान पुलिस की ओर से किए गए आत्मीय व्यवहार और मिठाई वितरण से बस्ती के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।












