शासनादेश के अनुपालन एवं जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के कुशल निर्देशन में जनपद में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र में ध्वजारोहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
दिनांक:15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र में ध्वजारोहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन
गाजियाबाद।80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, गाजियाबाद में देशभक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके उपरांत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त उद्योग श्री ज्ञानेंद्र कुमार गौतम ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की गौरवगाथा विस्तारपूर्वक साझा की।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराती है। उन्होंने सभी से देश की एकता, अखंडता एवं विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रप्रेम एवं उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अतिथियों को प्रसाद वितरण किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह ने सभी उपस्थितजनों में राष्ट्र के प्रति समर्पण, सेवा भावना और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को और मजबूत किया।












