तीन दिन बाद नहर में मिला 17 वर्षीय धीरज का शव, नहाते समय डूबा था किशोर

तीन दिन बाद नहर में मिला 17 वर्षीय धीरज का शव, नहाते समय डूबा था किशोर

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र की सुन्ना नहर में सोमवार को 17 वर्षीय किशोर का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, धीरज तीन दिन पहले कासगंज जनपद के नदरई नहर में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया, जिसके बाद से प्रशासन और गोताखोर लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।
सोमवार को धीरज का शव बहकर पिलुआ क्षेत्र की सुन्ना नहर में पहुंच गया, जहां ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।
थाना प्रभारी संदीप राणा ने बताया कि पीआरवी की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें नशे के सौदागरों पर नॉलेज पार्क पुलिस का शिकंजा,23.6 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार,23.600 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्प्लेंडर बाइक बरामद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें