नशे के सौदागरों पर नॉलेज पार्क पुलिस का शिकंजा,23.6 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार,23.600 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्प्लेंडर बाइक बरामद
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
नॉलेज पार्क पुलिस की बड़ी कार्रवाई | एक आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के 5 मुकदमे दर्ज
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके कब्जे से 23 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुर्जरपुर रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।
शे के सौदागरों पर नॉलेज पार्क पुलिस का शिकंजा
23.6 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोप
1. नितेश पुत्र लक्ष्मण, निवासी सिमरौठी, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़; वर्तमान पता कस्बा सूरजपुर, थाना सूरजपुर, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 22 वर्ष।
2. रामपाल पुत्र नत्थूलाल, निवासी गडरपुरा, थाना बिल्सी, जिला बदायूं; वर्तमान पता सलारपुर, थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 40 वर्ष।
नितेश का आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक नितेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।
इनमें थाना सेक्टर-39, एक्सप्रेसवे और सेक्टर-49 में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे शामिल हैं। इसके अलावा थाना नॉलेज पार्क में धारा 4/25 आयुध अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है।
रामपाल का आपराधिक इतिहास
रामपाल के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में धारा 4/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज बताया गया है।
बरामदगी
23 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा
01 स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी है।












