चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता: योगेंद्र सिंह
एटा। थाना जलेसर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद पुत्र इन्दल सिंह, निवासी नगला मितन दिलोखरा, थाना जलेसर, जनपद एटा, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपी को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जलेसर में मु0अ0सं0 355/26, धारा 317(2), 317(5) बीएनएस एवं 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार दीक्षित, उपनिरीक्षक रविराज












