एटा के जलेसर पुलिस ने पांच जुआरियों को किया गिरफ्तार, 2,130 रुपये और ताश के पत्ते बरामद

एटा के जलेसर पुलिस ने पांच जुआरियों को किया गिरफ्तार, 2,130 रुपये और ताश के पत्ते बरामद

संवाददाता योगेंद्र सिंह एटा। अवैध जुआ एवं सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जलेसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 2,130 रुपये की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध जुआ एवं सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए पांच आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में आमिर पुत्र मोहम्मद शरीफ, निवासी मोहल्ला इस्लामनगर, कस्बा व थाना जलेसर, उम्र करीब 29 वर्ष, अब्दुल अजीज पुत्र बशीर, निवासी मोहल्ला इस्लामनगर, उम्र करीब 38 वर्ष, सरफराज पुत्र इरशाद, निवासी मोहल्ला इस्लामनगर, उम्र करीब 31 वर्ष, बिलाल पुत्र असगर, निवासी मोहल्ला इस्लामनगर, उम्र करीब 32 वर्ष तथा शोएब अंसारी पुत्र इश्तयाक अली, निवासी मोहल्ला छत्ता, थाना जलेसर, उम्र करीब 32 वर्ष शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से जुआ खेलने में प्रयुक्त 52 ताश के पत्ते और 2,130 रुपये की नकदी बरामद की है। बरामदगी के बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना जलेसर में मुकदमा अपराध संख्या 357/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ संचालकों और जुआ खेलने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

ये भी पढ़ें किसानों को उनके जायज हक से वंचित नहीं होने दिया जाएगा, पात्र मामलों का नियमानुसार उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें