दिव्यांग महिला को मिली मोपेड की चाबी, चेहरे पर लौटी खुशी
कुंडा, प्रतापगढ़। राजभवन बेंती में बृहस्पतिवार को जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भइया की ओर से कुंडा विकासखंड के रैयापुर गांव निवासी दिव्यांग महिला सुशीला सरोज पत्नी रोहित सरोज को मोपेड प्रदान की गई। बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने महिला को मोपेड की चाबी सौंपी।
मोपेड की चाबी मिलने के बाद सुशीला सरोज और उनके परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला। परिवार ने इस सहयोग के लिए आभार जताया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, बिहार ब्लॉक प्रमुख रामचंद्र सरोज, बाबागंज के रामयश सरोज, डेरवा चेयरमैन कुंवर बहादुर पटेल, विजय पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें एटा के जलेसर पुलिस ने पांच जुआरियों को किया गिरफ्तार, 2,130 रुपये और ताश के पत्ते बरामद












