मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के पास गिरा बिजली का पोल. टला बड़ा हादसा
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।सोनेलाल पटेल स्वदेशी मेडिकल कॉलेज, प्रतापगढ़ के मुख्य गेट से सटकर लगा बिजली का पोल अचानक गिर गया। पोल गिरने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और मुख्य गेट को हटाने के साथ बिजली के पोल को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। हादसे के बाद सुरक्षा को लेकर मौके पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें एटा में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने किया पैदल गश्त












