प्रतापगढ़: पींग गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान, घरों के बाहर और सड़क पर जमा है बारिश का पानी

प्रतापगढ़: पींग गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान, घरों के बाहर और सड़क पर जमा है बारिश का पानी

बाबागंज/प्रतापगढ़। बारिश के बाद बाबागंज ब्लॉक की ग्राम सभा पींग में जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। गांव में बारिश का पानी सड़क और घरों के आसपास जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गांव में प्रिंस मिश्रा के घर से बनवारी लाल मिश्रा के घर तक सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं प्रेम मिश्रा के घर के बाहर भी बारिश का पानी जमा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में हर वर्ष इसी तरह जलभराव की समस्या सामने आती है। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। जलभराव के कारण ग्रामीणों को घर से निकलने और सड़क से गुजरने में परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर नाली और जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले वर्षों में भी हर बारिश के दौरान यही स्थिति दोहराती रहेगी।

अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें