ट्रैक्टर ट्राली से हुई 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत।

ट्रैक्टर ट्राली से हुई 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत। 

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

उज्जैन क्षेत्र स्थित राज रॉयल कॉलोनी से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज रॉयल कॉलोनी में घर के बाहर साइकिल चला रहे 10 वर्षीय सौरभ को एक तेज रफ्तार टाटा कंपनी के ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे सौरभ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सौरभ पिता शैलेश चावंड 10 वर्ष जो की कक्षा तीसरी का छात्र था अपने घर से साइकिल बेफिक्र होकर चलाने निकला। इसी बीच टाटा कंपनी की ट्रैक्टर ट्राली जो तेज रफ्तार से आ रही थी। उसे अपनी चपेट में ले लिया और उसे रौंदते हुए उसके ऊपर से निकल गई। चमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ट्रैक्टर ट्राली व ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें