सड़क हादसे में घायल गौ माता को देवली के अस्थायी गौ आश्रम में पहुंचाया

सड़क हादसे में घायल गौ माता को देवली के अस्थायी गौ आश्रम में पहुंचाया

लालगंज। लालगंज क्षेत्र के तिना चितरी गांव के समीप करीब चार दिन पूर्व रात के समय हुए सड़क हादसे में एक गौ माता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर से उसकी देखरेख और उपचार किया जा रहा था।
गुरुवार को राजस्थान की ओर से आ रहीं एक महिला साध्वी एवं दो संतों ने घायल गौ माता को देखा और मौके पर रुककर उसका प्रारंभिक उपचार कराया। बताया गया कि संतगण गोरक्षक संस्थान श्री पीठ मलूकदास पीठास्वर के अनुयायी हैं और गोरखपुर की ओर जा रहे थे।
इसके बाद परम गौ सेवक श्री अर्चना बरनवाल जी के प्रयासों से डॉक्टर को मौके पर बुलाया गया और गौ माता का उपचार व दवा कराई गई। ग्रामीणों, ग्राम प्रधान और गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं की सहमति एवं सहयोग से घायल गौ माता को देवली स्थित अस्थायी गौ आश्रम में सुरक्षित पहुंचाया गया।
इस दौरान ग्राम प्रधान रामअजोर पाल एवं पिपिन कुमार दुबे, दैनिक चक्र के संवाददाता सदानंद द्विवेदी, गोरक्षक दल के कार्यकर्ता अभय सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर सहयोग किया। सामूहिक प्रयास से गौ माता को सुरक्षित आश्रय मिलने पर ग्रामीणों ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।

संवाददाता — सदानंद द्विवेदी

ये भी पढ़ें ट्रैक्टर ट्राली से हुई 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें