रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, 

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, 

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत. रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि 8 अगस्त की सुबह 8 बजे से लेकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) और नगरीय बस सेवाओं की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए हैं कि पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री योगी ने रक्षाबंधन के बाद 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की है। इस दिन तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज, डिग्री कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में इस दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि नई पीढ़ी को भारत के विभाजन के समय हुए संघर्षों और बलिदानों की जानकारी मिल सके।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि पूरे प्रदेश में भव्य रूप से तिरंगा फहराया जाए और राष्ट्रगान गाया जाए। उन्होंने “हर घर तिरंगा” अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि यह एक राष्ट्रीय अभियान है, और इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश में 4.60 करोड़ तिरंगे फहराए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि 8 अगस्त तक तिरंगा निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाए, और 9 अगस्त से 12 अगस्त तक प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा, तिरंगा महोत्सव और मेलों का आयोजन किया जाए।

ये भी पढ़ें घायल गाय का ‘द एनिमल केयर’ टीम ने किया रेस्क्यू, स्थानीय लोगों का भी मिला सहयोग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें