दैनिक चक्र की खबर का असर: नकली मावा बेचने वालों पर टूटी प्रशासनिक गाज़
लालगोपालगंज में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, लिए गए सैंपल
लालगोपालगंज (प्रयागराज): दैनिक चक्र में प्रकाशित मिलावटखोरी की खबर का बड़ा असर हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए 7 अगस्त (गुरुवार) को लालगोपालगंज कस्बे में कई मिठाई दुकानों की जांच कर मावा और मिठाइयों के सैंपल सील किए।
यह कार्रवाई उस रिपोर्ट के बाद हुई, जिसमें बताया गया था कि कस्बे की कुछ मिठाई दुकानों में नकली मावा व केमिकल मिश्रित मिठाइयां बेची जा रही थीं। इसके अलावा टोके जाने पर दुकानदारों द्वारा पत्रकार से बदसलूकी और गुंडागर्दी भी सामने आई थी।
जैसे ही अधिकारियों के कस्बे में आने की खबर फैली, कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए। जांच के दौरान अधिकारियों ने मिठाइयों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की स्थिति को लेकर सख्त रुख अपनाया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों के मौके पर अक्सर नकली मावा और हानिकारक केमिकल से बनी मिठाइयां बेची जाती हैं, जिससे लोगों की सेहत को गंभीर खतरा होता है। विभागीय कार्रवाई से लोगों में संतोष है और विश्वास जगा है कि योगी सरकार में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई संभव है।
दैनिक चक्र की खबर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनहित में की गई पत्रकारिता से बड़ा परिवर्तन संभव है।
ये भी पढ़ें लालगोपालगंज में मिठाई की दुकान पर गंदगी और धमकी का खेल












