प्रतापगढ़ थाना पट्टी के नवनिर्मित कार्यालय का एसपी दीपक भूकर ने किया उद्घाटन

प्रतापगढ़ थाना पट्टी के नवनिर्मित कार्यालय का एसपी दीपक भूकर ने किया उद्घाटन

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। पट्टी। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के साथ थाना पट्टी के नवनिर्मित कार्यालय का विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान थाना पट्टी पुलिस बल ने एसपी को ससम्मान सलामी दी।

 

उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिकों और संभ्रांत लोगों ने एसपी दीपक भूकर को प्रतिमा, स्वास्तिक एवं कलश भेंटकर सम्मानित किया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार को भी प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय नागरिक और संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

एसपी ने नवनिर्मित कार्यालय को पुलिस कार्यों के बेहतर एवं सुचारु संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आमजन को गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही जनसेवा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें