Pratapgarh: तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर

तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। चिलबिला-पट्टी मार्ग पर शुक्रवार शाम दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खमपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार चार युवकों को भी चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, पट्टी निवासी शुभम पाल बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शुभम पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

वहीं कार में अंबेडकरनगर निवासी अभिषेक यादव, हिमांशु यादव, अनिल यादव और उनका एक अन्य साथी सवार था। बताया जा रहा है कि सभी युवक कुंडा स्थित मनगढ़ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में कार सवार चारों युवकों को भी चोटें आईं।

सूचना मिलते ही दिलीपपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है।

दिलीपपुर थानाध्यक्ष विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें