एटा के साइबर ठगी के शिकार मानवेन्द्र को पुलिस ने लौटाए 19,500 रुपये

एटा के साइबर ठगी के शिकार मानवेन्द्र को पुलिस ने लौटाए 19,500 रुपये

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

समय पर 1930 पर शिकायत से मिली राहत, मारहरा साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से वापस हुई रकम

मारहरा/एटा। साइबर ठगी के शिकार हुए मानवेन्द्र सिंह को मारहरा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने राहत दिलाई है। साइबर ठगों द्वारा खाते से निकाले गए 19,500 रुपये पुलिस की तत्परता से वापस पीड़ित के खाते में पहुंच गए। रकम वापस मिलने पर मानवेन्द्र सिंह ने पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क टीम का आभार जताया।

थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि आठ सितंबर को मानवेन्द्र सिंह के बैंक खाते से साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर 19,500 रुपये निकाल लिए थे। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही मारहरा थाना साइबर हेल्प डेस्क टीम ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की। टीम ने लेनदेन से संबंधित जानकारी जुटाते हुए ठगी की रकम को होल्ड कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद ठगी की पूरी रकम 19,500 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

रकम वापस मिलने के बाद मानवेन्द्र सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए साइबर हेल्प डेस्क टीम का धन्यवाद किया।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को रोकने और वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

इस कार्रवाई में साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक मुकुल कुमार, विपिन सिंह, हिंदेश कुमार, विपुल यादव, रिषभ पाराशर और नेहा शर्मा शामिल रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें