बिना निर्माण कार्य कराए ग्राम निधि से ₹1.47 लाख भुगतान का आरोप, जांच की मांग

बिना निर्माण कार्य कराए ग्राम निधि से ₹1.47 लाख भुगतान का आरोप, जांच की मांग

संवाददाता — निशांत त्रिपाठी सीतापुर। विकास खंड खैराबाद अंतर्गत ग्राम पंचायत जैनपुर सोहरैया में प्रस्तावित उत्सव भवन निर्माण कार्य में बिना निर्माण कराए ही ग्राम निधि से ₹1,47,763 के भुगतान किए जाने का आरोप सामने आया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत जैनपुर सोहरैया में गाटा संख्या 148 पर उत्सव भवन का निर्माण प्रस्तावित था। आरोप है कि मौके पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य कराए बिना ही ग्राम निधि से उक्त धनराशि का भुगतान कर दिया गया। जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी, खैराबाद से दूरभाष के माध्यम से शिकायत की।

शिकायतकर्ता का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आने के बाद संबंधित स्तर से उक्त भुगतान को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर रिजेक्ट करा दिया गया। वहीं, शिकायत में ग्राम पंचायत में पूर्व में कराए जा चुके नल मरम्मत कार्यों पर भी दोबारा भुगतान किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।

मामले में ग्राम पंचायत सचिव श्रीमती फरहा इकबाल एवं सहायक विकास अधिकारी-पंचायत श्री ओम प्रकाश की भूमिका की जांच किए जाने की मांग की गई है। साथ ही, सहायक विकास अधिकारी-पंचायत के स्थानांतरण का उल्लेख करते हुए उनके कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों एवं किए गए भुगतानों की भी जांच कराने का अनुरोध किया गया है।

शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की स्थिति स्पष्ट करने तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें रायबरेली के चड़रई में शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन, राजा भैया के पहुंचते ही गूंजे जयकारे

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें