प्रतापगढ़ अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी दीपक भूकर ने की अपराध गोष्ठी, दिए सख्त निर्देश

प्रतापगढ़ अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी दीपक भूकर ने की अपराध गोष्ठी, दिए सख्त निर्देश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।  पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित साईं कॉम्प्लेक्स में अपराध गोष्ठी आयोजित कर जिले में अपराध एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय सहित जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

एसपी ने अधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए।

बैठक में क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने, प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक जनोन्मुखी बनाने को कहा।

ये भी पढ़ें बिना निर्माण कार्य कराए ग्राम निधि से ₹1.47 लाख भुगतान का आरोप, जांच की मांग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें