आगजनी पर तुरंत एक्शन की तैयारी, महेशगंज थाने में फायर टीम ने सिखाए बचाव के गुर आग लगने पर कैसे बचाएं जान-माल, पुलिसकर्मियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

आगजनी पर तुरंत एक्शन की तैयारी, महेशगंज थाने में फायर टीम ने सिखाए बचाव के गुर

आग लगने पर कैसे बचाएं जान-माल, पुलिसकर्मियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

 

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। आगजनी की घटनाओं में समय पर सही कदम उठाकर बड़े हादसे को टाला जा सकता है। इसी उद्देश्य से महेशगंज थाने में अग्निशमन विभाग की टीम ने पुलिसकर्मियों को आग से बचाव और आग पर काबू पाने के तरीकों की जानकारी दी।

कुंडा के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सौरभ सक्सेना के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पुलिसकर्मियों को आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों, लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया।

इस दौरान लीडिंग फायरमैन राजकुमार सिंह, चालक बृजेश कुमार पांडेय और फायरमैन बिपिन कुमार ने आग के विभिन्न प्रकार और उनके अनुरूप बचाव के तरीकों की जानकारी दी। टीम ने बिजली के शॉर्ट सर्किट, गैस सिलेंडर और ज्वलनशील पदार्थों से लगने वाली आग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया।

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के शुरुआती क्षण बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे समय घबराने के बजाय तत्काल सूचना देना, लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना और परिस्थिति के अनुसार उचित अग्निशमन उपाय अपनाना जरूरी है।

प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति में अग्निशमन विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आगजनी जैसी आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें