हत्या के मामले में चार वांछित आरोपियों पर 15-15 हजार का इनाम

हत्या के मामले में चार वांछित आरोपियों पर 15-15 हजार का इनाम

मिरहची के बढ़ौली गांव के रहने वाले चारों आरोपी चल रहे फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी

संवाददाता योगेन्द्र सिंह  मिरहची। थाना मिरहची क्षेत्र के बढ़ौली गांव में हत्या के मामले में वांछित चल रहे चार आरोपियों पर एसएसपी एटा डॉ. इलामारन ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। चारों आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार बढ़ौली निवासी योगेंद्र, धीरज, प्रेमशंकर और शिवम पुत्रगण हरिओम के खिलाफ थाना मिरहची में मुकदमा अपराध संख्या 163/2026 दर्ज है। चारों आरोपी भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 117(2) और 103(1) के तहत वांछित हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद अभी तक चारों आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया है। इसी को देखते हुए एसएसपी ने उनकी गिरफ्तारी पर पुरस्कार घोषित किया है।

इन चार आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम

योगेंद्र पुत्र हरिओम, निवासी ग्राम बढ़ौली, थाना मिरहची, एटा।

धीरज पुत्र हरिओम, निवासी ग्राम बढ़ौली, थाना मिरहची, एटा।

प्रेमशंकर पुत्र हरिओम, निवासी ग्राम बढ़ौली, थाना मिरहची, एटा।

शिवम पुत्र हरिओम, निवासी ग्राम बढ़ौली, थाना मिरहची, एटा।

चारों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 15-15 हजार रुपये, यानी कुल 60 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार