लम्पी रोग से पशुओं की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी की अपील
सीतापुर। पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज के संभावित खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने जनपदवासियों एवं पशुपालकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने पशुओं की नियमित निगरानी करने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पशुओं के आसपास साफ-सफाई रखने, मक्खी-मच्छर एवं अन्य परजीवियों से बचाव करने तथा संदिग्ध या संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय रहते बीमारी की पहचान और आवश्यक उपचार से पशुओं को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि लम्पी स्किन डिजीज से संबंधित किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर पशु चिकित्सक से संपर्क करें और विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
ये भी पढ़ें हत्या के मामले में चार वांछित आरोपियों पर 15-15 हजार का इनाम












