ससुराल में विवाहिता से मारपीट का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पहुंचीं रीना

कमलापुर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दावा खोखला: आशीष पांडे

लालगोपालगंज/प्रयागराज। ग्राम सभा कमलापुर में एक विवाहिता को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है।

मामला लगभग 6 वर्ष पुराना बताया जा रहा है, जब कमलापुर निवासी जमुना प्रसाद साहू के पुत्र की शादी मऊआइमा निवासी रीना गुप्ता से बड़े धूमधाम से हुई थी।

आरोप है कि लगभग 5 वर्ष बाद दिनांक 11 सितंबर 2026 को जब रीना अपने ससुराल कमलापुर पहुंची तो उसके ससुर जमुना प्रसाद, देवर सुनील और पति ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। तब से वह घर के बाहर रहने को मजबूर है।

रीना का आरोप है कि रात में 2-3 बाइक सवार आकर उसकी रेकी करते हैं और उसे जान का खतरा है। फिलहाल ग्राम सभा के लोग ही उसका भरण-पोषण कर रहे हैं।

मामले की जानकारी पर कांग्रेस नेता व पीसीसी सदस्य आशीष पांडे पीड़िता से मिलने पहुंचे और उसे ढांढस बंधाया। इस दौरान लालगोपालगंज चौकी प्रभारी से उनकी बहस भी हुई। आशीष पांडे ने आरोप लगाया कि गंगापार खासतौर से लालगोपालगंज पुलिस की भूमिका संदिग्ध है और वह पक्षपातपूर्ण कार्रवाई कर रही है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार