भूकंप, औद्योगिक (रासायनिक) एवं अग्निकांड आपदा पर राज्य स्तरीय काल्पनिक मॉक ड्रिल का हुआ सफल आयोजन, जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री अंजनी कुमार के नेतृत्व में

भूकंप, औद्योगिक (रासायनिक) एवं अग्निकांड आपदा पर राज्य स्तरीय काल्पनिक मॉक ड्रिल का हुआ सफल आयोजन, जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री अंजनी कुमार के नेतृत्व में

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक: 18.09.2026 जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री अंजनी कुमार के नेतृत्व में विभिन्न विभागों ने आपसी समन्वय से किया सफल मॉक अभ्यास

गाजियाबाद। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गाजियाबाद द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के सौजन्य से भूकंप, औद्योगिक (रासायनिक) एवं अग्निकांड जैसी आपदाओं से निपटने की तैयारियों का परीक्षण करने के उद्देश्य से दिनांक 18.09.2026 को जनपद के विभिन्न स्थानों पर राज्य स्तरीय काल्पनिक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत ए.टी.एस. एडवांटेज, अहिंसा खंड-1, इंदिरापुरम तथा के.एन. मोदी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस, मोदीनगर में भूकंप आपदा एवं बीपीसीएल प्लांट, लोनी में औद्योगिक/रासायनिक आपदा का काल्पनिक परिदृश्य तैयार कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल का आयोजन जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए किया गया। जिला प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल की तैयारियों, विभागवार दायित्वों के निर्धारण, मौके पर अधिकारियों एवं बचाव दलों की तैनाती, सूचना तंत्र को सक्रिय रखने तथा राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी सुनिश्चित की गई।आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा आवश्यकतानुसार राहत एवं बचाव दलों को मौके पर पहुंचाने की व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान जिला प्रशासन द्वारा अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, विद्युत विभाग, सिविल डिफेंस एवं रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सहित सभी संबंधित विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावी निगरानी की गई। इस दौरान आपदा की स्थिति में त्वरित निर्णय लेने, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग, संचार व्यवस्था तथा राहत एवं बचाव दलों की कार्यप्रणाली का भी परीक्षण किया गया।

अपर जिलाधिकारी ने मॉक ड्रिल के उद्देश्य की जानकारी दी

अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री अंजनी कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद गाजियाबाद में भूकंप, औद्योगिक (रासायनिक) दुर्घटना एवं अग्नि सुरक्षा विषयों पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। इसका उद्देश्य वास्तविक आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के मध्य त्वरित समन्वय, बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी तथा राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना था।

ए.टी.एस. एडवांटेज, अहिंसा खंड-1, इंदिरापुरम — भूकंप आपदा ‌

आपातकालीन संचालन केंद्र को प्रातः 11:00 बजे भूकंप की सूचना प्राप्त होने के बाद एनडीआरएफ, पीएसी, चिकित्सा विभाग, अग्निशमन विभाग, विद्युत विभाग, नागरिक सुरक्षा एवं पुलिस सहित संबंधित विभागों को तत्काल सूचना देकर मौके पर भेजा गया। विभिन्न विभागों द्वारा बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई का अभ्यास किया गया। मॉक परिदृश्य में लगभग 29 व्यक्तियों के घायल होने, एक व्यक्ति की मृत्यु, चार व्यक्तियों को आईसीयू तथा पांच व्यक्तियों को एनआईसीयू में भर्ती कराने तथा शेष घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने का अभ्यास किया गया। घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में उपचार हेतु भेजने की व्यवस्था भी प्रदर्शित की गई।

बीपीसीएल प्लांट, लोनी — औद्योगिक/रासायनिक आपदा

बीपीसीएल प्लांट, लोनी में औद्योगिक दुर्घटना/गैस रिसाव की स्थिति का काल्पनिक परिदृश्य तैयार किया गया। आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग, कारखाना प्रशासन, विद्युत विभाग तथा आपसी सहायता एम्बुलेंस सहित संबंधित टीमों द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। इस दौरान आग पर नियंत्रण, गैस रिसाव को नियंत्रित करने, प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार एवं सुरक्षित निकासी का संयुक्त अभ्यास किया गया। मॉक परिदृश्य में कुल 05 व्यक्तियों के घायल होने की स्थिति रखी गई, जिनमें दो घायलों को अस्पताल रेफर करने तथा तीन घायलों को बीपीसीएल स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने का अभ्यास किया गया।

के.एन. मोदी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस, मोदीनगर — भूकंप आपदा

के.एन. मोदी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस, मोदीनगर में भूकंप की स्थिति में भवन से लोगों की सुरक्षित निकासी एवं बचाव अभियान का मॉक अभ्यास किया गया। अभ्यास में एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, सिविल डिफेंस एवं एनसीसी द्वारा संयुक्त रूप से बचाव एवं राहत कार्य किए गए।

मॉक ड्रिल के अनुसार कुल 36 पीड़ितों के बचाव का अभ्यास किया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु, पांच गंभीर रूप से घायल, एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति, नौ मामूली रूप से घायल तथा 20 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने का परिदृश्य शामिल था। मॉक ड्रिल में घायलों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने, गंभीर घायलों को उच्च चिकित्सा सुविधा हेतु रेफर करने तथा प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया गया। बचाव एवं सुरक्षित निकासी अभियान को त्वरित प्रतिक्रिया के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किया गया।

अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री अंजनी कुमार के नेतृत्व में मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री राहुल पाल, एनडीआरएफ कमांडेंट श्री सुदेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर श्री अजित कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त श्री सूर्या बलि मौर्य, जिला सूचना अधिकारी श्री वाई.पी. सिंह, डिप्टी कंट्रोलर श्रीमती अनुराधा सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान श्री सुमित चौधरी, सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ वार्डन श्री अनिल अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य सहयोगियों ने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए मॉक ड्रिल को सफल बनाया।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार