पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर चेक किया जाये, यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाये तथा नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्रवाई की जाये। उनके द्वारा सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












