रक्षाबंधन पर छात्राओं ने एसएसपी एटा को बांधी राखी, मिला आशीर्वाद और उपहार
संवाददाता – योगेंद्र सिंह एटा: रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजकुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री योगेंद्र सिंह को राखी बांधकर उनकी दीर्घायु और कुशलता की कामना की।
छात्राओं ने कहा कि पुलिस बल समाज में सुरक्षा के प्रहरी के रूप में सदैव प्रेरणा का स्रोत रहा है। इस अवसर पर अधिकारियों ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और सहयोग के लिए भी निरंतर तत्पर रहती है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस सौहार्दपूर्ण कार्यक्रम ने पुलिस और समाज के बीच विश्वास और सहयोग की भावना को और प्रगाढ़ किया।
ये भी पढ़ें झांसी: कोटेदार की करतूत: राशन की जगह तौल रहा ईंट-गुम्मा, वीडियो वायरल












