पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सतत कार्रवाई पुलिस द्वारा कुल 353 इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 01.01.2023 से 14.09.2026 तक कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत विभिन्न संगीन एवं अन्य आपराधिक मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधिकारियों द्वारा उन पर पुरस्कार (इनाम) घोषित किए गए। पुलिस टीमों द्वारा निरंतर अभियान चलाकर प्रभावी सूचना संकलन, तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस तथा सघन पुलिस कार्रवाई के माध्यम से इन इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
उक्त अवधि में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा कुल 353 इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिससे विभिन्न लंबित अभियोगों के प्रभावी निस्तारण के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में सफलता प्राप्त हुई।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इनामी अभियुक्तों का विवरण निम्नवत है-
*1.* ₹1,00,000 के इनाम घोषित 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
*2.* ₹50,000 के इनाम घोषित 05 अभियुक्त गिरफ्तार।
*3.* ₹25,000 के इनाम घोषित 169 अभियुक्त गिरफ्तार।
*4.* ₹20,000 के इनाम घोषित 20 अभियुक्त गिरफ्तार।
*5.* ₹15,000 के इनाम घोषित 54 अभियुक्त गिरफ्तार।
*6.* ₹10,000 के इनाम घोषित 80 अभियुक्त गिरफ्तार।
*7.* ₹5,000 के इनाम घोषित 21 अभियुक्त गिरफ्तार।
*8.* ₹2,500 के इनाम घोषित 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
गौतमबुद्धनगर पुलिस अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुरूप निरंतर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, संगठित अपराध पर अंकुश तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। आमजन की सुरक्षा एवं प्रभावी अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












