श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ०प्र० लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे अभि यान ‘Operation Conviction’ के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा हत्या, पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, दहेज हत्या, अपहरण, लूट, डकैती आदि जैसे जघन्य अपराधों को चिन्हित करके माननीय न्यायालय में ऐसे मामलों में प्रभावी पैरवी कि गई

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण IPS उ०प्र० लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘Operation Conviction’ के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा हत्या, पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, दहेज हत्या, अपहरण, लूट, डकैती आदि जैसे जघन्य अपराधों को चिन्हित करके माननीय न्यायालय में ऐसे मामलों में प्रभावी पैरवी अमल में लाई जा रही है। सभी जोनों में पुलिस द्वारा विवेचना को निष्पक्षता एवं गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करते हुए तथा ऐसे मामलों से जुड़े साक्षियों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कराते हुए अपराधियों को कठोर सजा दिलाई जा रही है।

दिनांक 01.01.2025 से दिनांक 16.09.2026 तक पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा हत्या, पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, दहेज हत्या, अपहरण, लूट, डकैती आदि जैसे जघन्य अपराधों को चिन्हित कर कुल 2021 अपराधियों को प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप सजा दिलाई गई है।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा दिनांक 01.01.2025 से दिनांक 16.09.2026 तक पॉक्सो एक्ट से संबंधित 40 अभियोगों, दुष्कर्म से संबंधित 7 अभियोगों, अपहरण से संबंधित 5 अभियोगों, हत्या से संबंधित 48 अभियोगों, डकैती से संबंधित 4 अभियोगों, लूट से संबंधित 41 अभियोगों, गिरोहबंद अधिनियम से संबंधित 21 अभियोगों, चोरी से संबंधित 535 अभियोगों, आर्म्स एक्ट से संबंधित 543 अभियोगों व अन्य मामलों से जुड़े 489 अभियोगों (कुल 1733 अभियोगों) में 2021 अपराधियों को सजा दिलाई गई है।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 01.01.2025 से दिनांक 16.09.2026 तक 98 अपराधियों को आजीवन कारावास, 25 अपराधियों को दस वर्ष से बीस वर्ष तक के कारावास तथा 58 अपराधियों को पाच वर्ष से दस वर्ष तक के कारावास से दंडित किया गया है।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप पीड़ितों को समय से उचित न्याय मिलने के साथ-साथ अपराधियों को उनके द्वारा किए गए अपराध के लिए सजा दिलाई गई है। आगे भी कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा ऐसी प्रभावी पैरवी निरंतर सुनिश्चित की जाएगी।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal