थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध चाकू बरामद।
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में
कार्यवाही का विवरण-दिनांक 18.09.2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला के घर में रह रहे व्यक्ति द्वारा महिला के ऊपर चाकू से वार कर महिला को घायल करने वाला अभियुक्त विष्णु पुत्र नन्कोनू को सेक्टर-27 एलिवेटिड रोड के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशानदेही से तिकोनिया पार्क के पास घटना में प्रयुक्त 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-विष्णु पुत्र नन्कोनू निवासी अटवा बसेन, थाना सण्डिला, हरदोई वर्तमान पता ग्राम निठारी, सेक्टर-31 नोएडा, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 24 वर्ष।पंजीकृत अभियोग का विवरण-मु0अ0सं0 384/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।बरामदगी का विवरण-घटना में प्रयुक्त 01 अवैध चाकू।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












