स्विगी पर फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर 30 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

स्विगी पर फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर 30 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में उक्त सम्बन्ध में श्री अमित सक्सेना, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि गाजियाबाद साइबर क्राइम पुलिस ने स्विगी प्लेटफॉर्म के जरिए करीब 30 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले 21 वर्षीय आरोपी गर्वित उर्फ संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर FSSAI पंजीकरण कराया और कथित तौर पर क्रेडिट कार्ड की डिटेल हासिल कर फर्जी ऑर्डर जनरेट किए।

थाना साइबर क्राइम
पुलिस के अनुसार आरोपी क्रेडिट कार्ड धारकों से बैंक अधिकारी बनकर OTP प्राप्त करता था और फर्जी रेस्टोरेंट के ऑर्डर की पेमेंट अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लेता था। पूछताछ में आरोपी ने 52 क्रेडिट कार्ड की डिटेल हासिल करने की बात बताई।

थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट गाजियाबाद आरोपी को 18 सितंबर 2026 को कौशाम्बी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल 4 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट और 1 लैपटॉप बरामद हुए हैं।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal