सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किसान कल्याण हेतु निर्धारित कार्यक्रम में क्रॉप कटिंग एवं एफएफएस ऐप के संबंध में प्रशिक्षण

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किसान कल्याण हेतु निर्धारित कार्यक्रम में क्रॉप कटिंग एवं एफएफएस ऐप के संबंध में प्रशिक्षण

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद, 19 सितंबर 2026।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किसान कल्याण एवं कृषि विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्धारित दैनिक कार्यक्रम के क्रम में आज उप कृषि निदेशक, गाजियाबाद की अध्यक्षता में उप कृषि निदेशक सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों को फसल क्रॉप कटिंग एवं एफएफएस ऐप के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मंडलीय सांख्यिकी अधिकारी, मेरठ श्री श्याम सुंदर द्वारा उपस्थित क्षेत्रीय कर्मचारियों को विभिन्न फसलों के क्रॉप कटिंग प्रयोग के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान क्रॉप कटिंग प्रयोग के उद्देश्य, चयनित खेत में प्रयोग की प्रक्रिया, निर्धारित क्षेत्रफल में फसल की कटाई, प्राप्त उपज का वजन तथा आंकड़ों के सही एवं व्यवस्थित संकलन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई।

श्री श्याम सुंदर ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोग के माध्यम से विभिन्न फसलों की वास्तविक उत्पादकता का वैज्ञानिक रूप से आकलन किया जाता है। अतः प्रत्येक प्रयोग को निर्धारित प्रक्रिया एवं मानकों के अनुरूप संपादित किया जाना आवश्यक है, ताकि प्राप्त आंकड़े विश्वसनीय एवं उपयोगी हों। इन आंकड़ों का उपयोग फसल उत्पादन एवं उत्पादकता से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किया जाता है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक सांख्यिकी अधिकारी, गाजियाबाद श्रीमती सारिका अग्रवाल द्वारा भी क्रॉप कटिंग प्रयोग से संबंधित आवश्यक तकनीकी जानकारी एवं व्यवहारिक पहलुओं से कर्मचारियों को अवगत कराया गया। उपस्थित कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान करते हुए प्रयोग के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में भी जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त फसल क्रॉप कटिंग एवं एफएफएस ऐप के संबंध में क्षेत्रीय कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। किसानों को अनुदानित उर्वरक शीघ्र एवं सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लागू की जा रही Framework for Fertilizer Sale (FFS) ऐप व्यवस्था के संबंध में कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को FFS ऐप के माध्यम से किसानों द्वारा उर्वरक की बुकिंग तथा निर्धारित उर्वरक बिक्री केंद्र से उर्वरक प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में किसानों को FFS ऐप एवं नई उर्वरक वितरण व्यवस्था के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराएं।

कार्यक्रम के अंत में उप कृषि निदेशक द्वारा सभी क्षेत्रीय कर्मचारियों को प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किसान कल्याण को प्राथमिकता देते हुए कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।— DDA GZB

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार