संभल के CO अनुज चौधरी को मिला प्रमोशन, डिप्टी एसपी से बने एडिशनल एसपी

संभल के CO अनुज चौधरी को मिला प्रमोशन, डिप्टी एसपी से बने एडिशनल एसपी

लखनऊ। संभल के चर्चित सर्कल ऑफिसर (CO) अनुज चौधरी को प्रमोशन मिल गया है। उन्हें डिप्टी एसपी से एडिशनल एसपी (अपर पुलिस अधीक्षक) पद पर पदोन्नत किया गया है। शुक्रवार देर रात जारी आदेश में कुल 21 पुलिस अफसरों के प्रमोशन की सूची में उनका नाम भी शामिल है।

स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती पहले अफसर

2012 बैच के PPS अफसर अनुज चौधरी स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती हुए थे और इस पद तक पहुंचने वाले यूपी पुलिस के पहले अधिकारी बन गए हैं। अनुज चौधरी अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान और ओलंपियन भी रह चुके हैं। पुलिस सेवा में आने से पहले उन्होंने कुश्ती में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।

संभल हिंसा के दौरान आए थे चर्चा में

अनुज चौधरी संभल हिंसा के दौरान सुर्खियों में आए थे। इस घटना के बाद उनके खिलाफ जांच भी शुरू हुई थी, जिसे कुछ ही दिनों में खत्म कर दिया गया था। इसके बावजूद वे लगातार चर्चा में रहे।

शराब और अपराध नियंत्रण में दिखाई काबिलियत

मुज़फ्फरनगर में 1978 में जन्मे अनुज चौधरी ने बतौर पुलिस अधिकारी शराब और अपराध नियंत्रण के कई सफल अभियान चलाए। वर्तमान में वे संभल जिले में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात थे।

आदेश

ये भी पढ़ें रायबरेली : स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमले के आरोपियों की रिहाई, रोहित ने बताई अपनी वजह

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें