रायबरेली : स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमले के आरोपियों की रिहाई, रोहित ने बताई अपनी वजह
रायबरेली। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमले के मामले में जेल भेजे गए दोनों आरोपी रोहित द्विवेदी और शिवम यादव को आज रिहा कर दिया गया। तीन दिन जेल में रहने के बाद बाहर आए रोहित द्विवेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को हिन्दू धर्म को लेकर की गई टिप्पणी के कारण तमाचा मारा था।
रोहित ने स्पष्ट किया कि उन्हें जेल जाने का कोई खेद नहीं है और उनका किसी भी राजनीतिक दल से ताल्लुक नहीं है। उन्होंने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने उन्हें स्वागत के लिए बुलाया था, लेकिन गाड़ी से उतरते ही मौर्य ने टिप्पणी कर दी, जिससे नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
रोहित ने यह भी आरोप लगाया कि उन पर भी स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने हमला किया था। उन्होंने मांग की कि इस मामले में उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ें त्योहारों पर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के लिए एसएसपी एटा की पैदल गश्त












