डेरवा नगर पंचायत के जिम की बदहाल व्यवस्था, मरम्मत की मांग
रिपोर्ट: दीप चन्द्र पाण्डेय जेठवारा/प्रतापगढ़। नगर पंचायत डेरवा में पुलिस चौकी के पास नगरवासियों के लिए स्थापित जिम की मौजूदा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार जिम का रखरखाव ठीक ढंग से नहीं होने के कारण इसकी स्थिति खराब होती जा रही है।
नगरवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से जिम की साफ-सफाई, उपकरणों की मरम्मत एवं आवश्यक मेंटेनेंस कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जिम की बेहतर तरीके से मरम्मत और नियमित देखरेख की जाए तो क्षेत्र के युवाओं सहित नगरवासियों को इसका लाभ मिल सकता है।
स्थानीय लोगों ने चेयरमैन से जिम की व्यवस्थाओं पर ध्यान देते हुए इसका बेहतर संचालन और नियमित रखरखाव सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है, ताकि नगर पंचायत क्षेत्र में एक अच्छी एवं उपयोगी जिम सुविधा विकसित हो सके।
ये भी पढ़ें












