पुलिसकर्मियों की आंखों का होगा इलाज, पुलिस हॉस्पिटल में लगा निशुल्क नेत्र जांच शिविर,डॉ. निशित भट्ट आई हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजन, पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों की हुई निशुल्क नेत्र जांच
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
फर्रुखाबाद: पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य को लेकर रविवार को पुलिस लाइन फतेहगढ़ स्थित पुलिस हॉस्पिटल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डॉ. निशित भट्ट आई हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया।शिविर में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों की आंखों की निशुल्क जांच की गई। इस दौरान आंखों से संबंधित समस्याओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।
स्वास्थ्य जांच के जरिए पुलिस परिवार को राहत पुलिस विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। ड्यूटी के दौरान व्यस्त रहने वाले पुलिसकर्मियों को उनके कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलने से उन्हें राहत मिली।
शिविर में नेत्र संबंधी जांच के साथ आंखों की देखभाल और उपचार को लेकर जरूरी जानकारी भी दी गई। विभाग की इस पहल से पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।












