नगर पंचायत डेरवा के बिकरा गांव में सड़क निर्माण कार्य शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत

नगर पंचायत डेरवा के बिकरा गांव में सड़क निर्माण कार्य शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत

संवाददाता दीप चन्द्र पाण्डेय डेरवा। नगर पंचायत डेरवा खास के बिकरा गांव में लंबे समय से खराब पड़े रास्ते के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। जर्जर रास्ते के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को लंबे समय से आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव का यह रास्ता काफी समय से खराब स्थिति में था। बरसात सहित अन्य दिनों में भी लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती थी। ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या को नगर पंचायत अध्यक्ष के संज्ञान में रखा, जिसके बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया गया।

निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर बहादुर पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया गया।

स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए भूपत सिंह और विपिन सिंह के प्रति भी आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण जल्द पूरा होने के बाद आवागमन और सुविधाजनक हो सकेगा।

सड़क निर्माण कार्य तेजी से जारी है और स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें जर्जर रास्ते से निजात मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें नोएडा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ‘यूपी डायलॉग – चैप्टर 3’, 150 से अधिक युवा हुए शामिल,‘UP Decade’ के माध्यम से उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा पर हुआ सार्थक संवाद

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार