एटा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, डीएम अरविंद सिंह का तबादला
संवाददाता: मुकेश कुमार
एटा। उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक तबादलों के बीच एटा जिले में भी बड़ा बदलाव हुआ है। एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह का तबादला कर दिया गया है।
उनकी जगह श्रीमती एम. अरुमोली को एटा जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर हुए इस बदलाव के बाद जिले में नई डीएम के कार्यभार संभालने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
तबादले के आदेश के बाद अब सभी की निगाहें नई जिलाधिकारी एम. अरुमोली के कार्यभार ग्रहण करने और जिले में प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर रहेंगी












