बागवाला क्षेत्र में कीचड़ से मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में सनसनी

बागवाला क्षेत्र में कीचड़ से मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में सनसनी

जिला संवादाता काव्यांश रावत. एटा। थाना बागवाला क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने कीचड़ और मिट्टी में लथपथ एक अज्ञात शव देखा। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि मौत के कारण और मृतक की पहचान का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें एटा जेल में राखी का उत्सव, 700 से अधिक कैदियों की कलाई पर सजी राखियां

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें