एटा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, एक की मौत
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव पवास के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं और एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दोनों महिलाएं और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें बागवाला क्षेत्र में कीचड़ से मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में सनसनी












