प्रतापगढ़ पट्टी कोतवाली में अर्जुन की मौत का मामला पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज

प्रतापगढ़ पट्टी कोतवाली में अर्जुन की मौत का मामला पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।पट्टी कोतवाली के बाथरूम में फंदे पर मिले मोलनापुर निवासी 22 वर्षीय अर्जुन गौतम के शव का मंगलवार तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका। स्वजन 50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और जमीन समेत अन्य मांगों को लेकर शव घर पर रखे हुए हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।मंगलवार सुबह मामले में नया मोड़ आया। अर्जुन के पिता लल्लू राम की तहरीर पर पट्टी कोतवाली में किशोरी के पिता और भाई समेत एक अज्ञात पुलिसकर्मी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अर्जुन और किशोरी के बीच प्रेम संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे। किशोरी के परिजनों के विरोध के चलते अर्जुन के खिलाफ किशोरी को भगाकर ले जाने के आरोप में दो बार मुकदमा दर्ज कराया गया था।पिता ने आरोप लगाया है कि किशोरी के परिजनों ने कुछ पुलिसकर्मियों से मिलीभगत कर अर्जुन की कोतवाली में हत्या कर दी और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। ये आरोप तहरीर में लगाए गए हैं, जिनकी जांच की जानी है।मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस के सामने अर्जुन के कोतवाली पहुंचने से लेकर बाथरूम में फंदे पर मिलने तक की पूरी घटनाक्रम की जांच चुनौतीपूर्ण होगी। सीसीटीवी फुटेज, कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका, अर्जुन से हुई पूछताछ और अन्य साक्ष्यों की जांच महत्वपूर्ण होगी।अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें अल्ट्राटेक सीमेंट की मात्रा और गुणवत्ता पर हुई तकनीकी चर्चा: इंजीनियरों ने दिए जरूरी सुझाव, सैकड़ों मिस्त्रियों ने लिया हिस्सा- पवन सिंह!!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें