कड़ी सुरक्षा के बीच अर्जुन का अंतिम संस्कार, सपा विधायक को पुलिस ने रोका
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली परिसर में 22 वर्षीय अर्जुन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मंगलवार को उसके गांव मोलनापुर में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार को लेकर काफी देर तक परिवार और प्रशासन के बीच बातचीत का दौर चला। सहमति बनने के बाद गांव में ही अंतिम संस्कार कराया गया।
अर्जुन को अंतिम विदाई देते समय परिजनों की आंखें नम रहीं। घटना को लेकर गांव में भी मातम का माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जनपद के कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी बल तैनात किया गया था।यअंतिम संस्कार के दौरान पट्टी क्षेत्र के सपा विधायक राम सिंह पटेल भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।अर्जुन की मौत को लेकर परिवार की ओर से उठाए गए सवालों के बीच मामले की जांच जारी है पुलिस की ओर से पट्टी कोतवाल आनंद पाल सिंह और विवेचक ओमकार सिंह को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब जांच में सामने आने वाले तथ्यों और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर लोगों की नजर है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ आपसी मतभेद सुलझाकर महिला सहायता प्रकोष्ठ ने बचाए तीन परिवार












