प्रतापगढ़ आपसी मतभेद सुलझाकर महिला सहायता प्रकोष्ठ ने बचाए तीन परिवार

प्रतापगढ़ आपसी मतभेद सुलझाकर महिला सहायता प्रकोष्ठ ने बचाए तीन परिवार

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग की दिशा में महिला सहायता प्रकोष्ठ द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रकोष्ठ की टीम ने आपसी मतभेद और पारिवारिक विवाद के चलते अलग रह रहे दंपतियों के बीच सुलह-समझौता कराकर 03 परिवारों को टूटने से बचाया।प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ उ0नि0 श्रीमती मीनाक्षी पाण्डेय के प्रयास से पति-पत्नी के बीच बातचीत कराई गई। इस दौरान दोनों पक्षों के गिले-शिकवे दूर कराए गए और एक-दूसरे की बात समझने के लिए प्रेरित किया गया। आपसी सहमति के बाद दंपतियों ने पुनः साथ रहने का निर्णय लिया।महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल से दंपतियों ने आपसी विश्वास और संवाद के साथ विवाद समाप्त कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में नए सिरे से जीवन शुरू करने का संकल्प लिया।पुलिस विभाग के अनुसार, महिला सहायता प्रकोष्ठ द्वारा पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराने और परिवारों को बिखरने से बचाने के लिए लगातार काउंसलिंग एवं समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें सुन्ना नहर में कूदी अज्ञात महिला, पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर; अस्पताल में मौत।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal