इंदिरापुरम पुलिस ने मुठभेड़ में स्नैचर को दबोचा
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर




गाजियाबाद, पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के पर्यवेक्षण में एसीपी इंदिरापुरम श्री सूर्यबली मौर्य, द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 21 सितंबर 2026। इंदिरापुरम थाना प्रभारी श्री अजय चौधरी की पुलिस टीम ने कनावनी पुलिस चौकी पर SI सहजल सिद्धु पुलिस टीम के साथ, कनावनी पुलिस चौकी के सामने ग्रीन बेल्ट, वैशाली में संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में सोहेन उर्फ फैसल (करीब 23 वर्ष) घायल होकर गिरफ्तार हुआ, जबकि उसका साथी आमिर अली उर्फ अमन फरार हो गया। थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, 2 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की ड्यूक मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने साथी के साथ दिल्ली-एनसीआर में स्नैचिंग और बाइक चोरी की घटनाएं करने की बात बताई। थाना इन्दिरापुरम पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट और स्नैचिंग के करीब 5 मुकदमे दर्ज हैं।












