जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनसुनवाई में सुनी जन समस्यायें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए आदेश,दिव्यांग महिला के निवेदन पर अंत्योदय एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा आवास उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनसुनवाई में सुनी जन समस्यायें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए आदेश,दिव्यांग महिला के निवेदन पर अंत्योदय एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा आवास उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर एनसीआर

गाजियाबाद।दिनांक: 22/09/2026 जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए तथा उनके शीघ्र निस्तारण की अपेक्षा की।जनसुनवाई के दौरान विशेष रूप से भूमि एवं संपत्ति पर अवैध कब्जा, राजस्व विवाद, भूमि संबंधी धोखाधड़ी, अवैध अतिक्रमण की शिकायतें प्राप्त हुई और सार्वजनिक सुविधाओं, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु निवेदन किया गया।जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।योजनाओं में पात्र लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाएं।जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनजागरूकता अभियान के माध्यम से आमजन को शासन द्वारा संचालित विभिन्न लाभप्रद एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति किसी एक योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करता है, तो संबंधित अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि वह व्यक्ति अन्य संचालित योजनाओं के लिए पात्र है अथवा नहीं। पात्रता होने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति को अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग महिला श्रीमती विमला चौहान पत्नी श्री सुशील कुमार निवासी कालका गढ़ी गाजियाबाद ने अपने और अपने परिवार के भरण पोषण व आवास से सम्बंधित समस्या से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने महिला से उनकी दिव्यांग पेशन के लिए पूछा तो महिला ने बताया कि दिव्यांग पेंशन प्राप्त हो रही है।उसके बाद उन्होने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रीमती विमला का अन्तोदय कार्ड बनाते हुए उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाएं और उनकी पात्रता को देखते हुए उनके लिए आवास की व्यवस्था भी कराई जाएं। जनसुनवाई में एडीएम एल/ए, एडीएम सिटी, एडीएम ई, एडीएम जे, सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें