प्रतापगढ़ ब्राह्मण परिवार पर मुकदमे के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसील-रजिस्ट्री में तालाबंदी
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली परिसर में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में ब्राह्मण परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में बुधवार को तहसील के अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। बार एसोसिएशन पट्टी के अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने तहसील और रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।अधिवक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मजिस्ट्रेटियल जांच के बजाय हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की। बार अध्यक्ष ने क्रॉस एफआईआर दर्ज किए जाने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब पुलिस पहले क्रॉस एफआईआर दर्ज नहीं करती थी तो अचानक वादी पक्ष के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा कैसे दर्ज कर दिया गया।अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट नहीं करते, तब तक उनका विरोध और हड़ताल जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ को मिली दिल्ली से सीधी रेल कनेक्टिविटी












