बच्चों के विवाद के बाद घर में घुसे दबंग, अकेली महिला से मारपीट का आरोप; एसपी से लगाई न्याय की गुहार

बच्चों के विवाद के बाद घर में घुसे दबंग, अकेली महिला से मारपीट का आरोप; एसपी से लगाई न्याय की गुहार

संवादाता: पंकज मिश्रा

बरनाहल/मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव सुनुपुर में बच्चों के विवाद को लेकर एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और विरोध करने पर अभद्रता भी की। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता निशा के अनुसार, उसका पति मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर आनंद सिंह, सुमित और सूरज उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़िता का आरोप है कि अचानक घर में घुसे लोगों द्वारा मारपीट किए जाने से वह घबरा गई। घटना के बाद उसने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया है।

पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने और उसे सुरक्षा दिलाए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal