संवाददाता -सदानंद द्विवेदी
लालगंज में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, कक्षा 11 के छात्र की मौत
प्रतापगढ़। लालगंज क्षेत्र के चुड़सनाथ रोड स्थित फौजी ढाबे के पास बुधवार को दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कक्षा 11 के छात्र नितीश कश्यप की गंभीर चोटें आने से मौत हो गई।हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को लालगंज ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।लालगंज कोतवाल आलोक कुमार के मुताबिक मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। छात्र की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है
ये भी पढ़ें नवाबगंज के चर्चित रणधीर यादव हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी रवि पासी गिरफ्तार












