डेरवा नगर पंचायत में आम जनता के लिए पेयजल की बेहतर व्यवस्था
संवाददाता दीप चन्द्र पाण्डेय डेरवा, प्रतापगढ़। डेरवा नगर पंचायत क्षेत्र में आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर बहादुर पटेल जी की ओर से राहगीरों एवं आम नागरिकों के लिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
गर्मी और रोजमर्रा की आवाजाही के दौरान लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की यह व्यवस्था स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। नगर पंचायत की इस पहल से आम जनता को काफी सुविधा मिल रही है।
जनहित से जुड़ी ऐसी सुविधाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष जी का आभार व्यक्त किया












