गर्मी से गौमाता की मौत, नितिन सनातनी की टीम ने किया अंतिम संस्कार

गर्मी से गौमाता की मौत, नितिन सनातनी की टीम ने किया अंतिम संस्कार

जिला संवादाता काव्यांश रावत. जनपद के सिरीशा टप्पू स्थित नहर के पास लगभग 1 किलोमीटर पीछे एक गौमाता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी और भूख-प्यास के कारण गौमाता ने दम तोड़ दिया। मृत गौमाता को देखकर स्थानीय लोग दुखी हो उठे। घटना की सूचना मिलते ही नितिन सनातनी की टीम मौके पर पहुंची और श्रद्धा व सम्मान के साथ गौमाता का अंतिम संस्कार किया।

नितिन सनातनी ने कहा कि अगर भोजन उपलब्ध न हो पाए, तो कम से कम स्वच्छ पानी पिलाना तो हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि हिन्दू धर्म में गौमाता को अत्यंत उच्च स्थान दिया गया है और उनकी सेवा करना हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तपती गर्मी में आसपास के जानवरों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था अवश्य करें, ताकि किसी भी निर्दोष जीव की जान भूख-प्यास से न जाए।

ये भी पढ़ें पावरकाम कर्मी सामूहिक छुट्टी पर: 3 दिन सेवाएं होंगी प्रभावित, बिजली गुल होने पर 40 लाख आबादी होगी परेशान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें