बैरिकेडिंग तोड़ विवादित स्थल पहुंचे हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओ ने की पूजा, हुआ पथराव

बैरिकेडिंग तोड़ विवादित स्थल पहुंचे हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओ ने की पूजा, हुआ पथराव

डीएम एसपी ने संभाला मोर्चा, हालात को किया काबू 

उपद्रवियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई – डीएम 

फतेहपुर। मंदिर बनाम मकबरा की लड़ाई सोमवार को उस समय हिंसक हो गई जब पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ विवादित स्थल पर पूजा करने पहुंच गए। पूजा करने के दौरान कुछ लोग विवादित स्थल पर बनी कुछ मजारों को क्षतिग्रस्त करने लगे। इसे देख दोनों पक्षों के बीच तनाव हो गया। इसी दौरान दोनों पक्षों को ओर से पथराव किया गया। डीएम एसपी ने मौके पर पहुंच मोर्चा संभाला और घंटों की जद्दोजहद के बाद हालात पर काबू पाया। शहर के आबूनगर रेडईया स्थित विवादित स्थल में पूजा करने को लेकर हिंदू वादी संगठनों के आवाह्न पर कर्पूरी ठाकुर चौराहे पर हजारों कार्यकर्ता सोमवार की सुबह एकत्रित हुए।

भाजपा जिलाध्यक्ष मुख लाल पाल, विश्व हिंदू परिषद के वीरेंद्र पाण्डेय, अखिल भारत हिन्दू महासभा के मनोज त्रिवेदी,बजरंगदल के धर्मेंद्र सिंह जनसेवक की अगुवाई में हजारों की भीड़ चौराहे पर एकत्रित हुई। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने विवादित स्थल जाने वाले सभी मार्गों पर और विवादित स्थल पर बैरिकेडिंग लगा दी थी। किसी को भी आने जाने नहीं दिया जा रहा था। हिंदू वादी संगठनों के हजारों कार्यकर्ता पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी नारेबाजी करते हुए बैरीकैडिंग तोड़कर विवादित स्थल पहुंच गए। हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने विवादित स्थल पर पूजा अर्चना की वही कुछ लोगों ने विवादित स्थल पर बनी मजारों को क्षतिग्रस्त भी किया। लोगों ने भगवा झंडा भी फहराया। पुलिस ने विवादित स्थल से हिन्दू संगठनों के लोगों को हटाते हुए भगवा झंडा भी उतार दिया। इसी बीच दूसरे समुदाय के लोग भी नारेबाजी करते हुए विवादित स्थल पर पहुंच गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने पथराव भी किया। जिसमें हिन्दू संगठन के धर्मेंद्र सिंह जनसेवक, सलज, रामप्रताप अनुरागी समेत कई लोग घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के बीच बवाल बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां पटक कर उपद्रवियों को वहां से हटाया। इसके बाद एक ओर से हिन्दू संगठन के हजारों लोग मैदान में एकत्रित हो गए। वहीं दूसरे तरफ मुस्लिम समाज के लोग भी एकत्रित हो गए। दोनों ओर से जमकर नारे बाजी होती रही। डीएम रविन्द्र सिंह और एसपी अनूप सिंह ने मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर वहां से तत्काल हटाया। बताते चले कि हिन्दू संगठन विवादित स्थल को ठाकुर जी का मंदिर बता रहे है। वहीं मुस्लिम समाज उसे मकबरा बता रहा है ।

प्रशासन ने विवादित स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग लगा कर भारी पुलिस बल तैनात किया है। डीएम ने बताया कि स्थित नियंत्रण में है किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। शहर के माहौल को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। जो भी माहौल बिगड़ेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि हालात काबू में हैं दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझा कर हटा दिया गया है। उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद पर बवाल, पथराव में कई घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें